Blog Website कैसे बनाये बिलकुल फ्री -
जब आप इंटरनेट पर ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए सर्च करते है तो Youtube और Blogging ये दो ऐसे काम है जो आपको हर आर्टिकल या वीडियो में बताये जाते है। लेकिन क्या आपको पता है की Blog Website कैसे बनाये और इससे पैसे कैसे कमाए।
क्योंकि हर व्यक्ति का अलग-अलग शौक होता है किसी को यूट्यूब करना पसंद होता है और किसी को ब्लॉग्गिंग। अगर आप भी Blogger पर ब्लॉग कैसे बनाये जानकर यहाँ से पैसे कमाना चाहते है। तो आप सही पोस्ट पढ़ रहे है।
आज से कुछ सालों पहले लोगों को ब्लॉग्गिंग के बारे में इतनी जानकारी नहीं थी। इसलिए लोग ब्लॉग्गिंग करते भी तो पार्ट टाइम या टाइम पास के लिए। लेकिन आज कई लोग ऐसे है जो ब्लॉग्गिंग से इतना कमा लेते है जिससे उन्हें किसी नौकरी की जरुरत भी नहीं पड़ती है।
अगर सही से ब्लॉग्गिंग की जाये तो इससे इतना पैसा कमाया जा सकता है की एक नार्मल व्यक्ति अपनी नौकरी से भी नहीं कमा सकता है या आप ऐसा भी कह सकते हैं की Blogging से आप एक बिज़नेस मेन से भी ज्यादा पैसे कमा सकते हैं। लेकिन आज भी बहुत से लोगो को इसके बारे में सही से जानकारी नहीं है।
लोग सोचते है की Blogging शुरू करने के लिए पैसो की जरुरत पड़ती है या फ्री में ब्लॉग बनाकर पैसे नहीं कमाए जा सकते है। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है आप अपने मोबाइल से ब्लॉग बनाकर पैसे कमा सकते है और वो भी जितने आप सोच भी नहीं सकते।
आज की हमारी पोस्ट इसी के बारे में हैं जहाँ हम Professional Blog कैसे बनाये या ब्लॉगर पर ब्लॉग बनाकर पैसे कैसे कमाए के बारे में विस्तार से जानेंगे लेकिन इससे पहले हम एक Blog क्या होता है? और ये कैसे काम करता है थोड़ा इसके बारे में जान लेते हैं।
Blog क्या है What is Blog in Hindi
किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी होना जरुरी है, कहा जाता है की किसी भी फील्ड में अधूरी जानकारी होना अच्छी बात नहीं है। इसलिए हम ब्लॉग बनाना सिखने से पहले इसके बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
Blog क्या है– ब्लॉग एक प्रकार की वेबसाइट ही होती है। लेकिन यह आकर में वेबसाइट से छोटा होता है। यह कई वेबपेजों से मिलकर बना होता है इसलिए इसे Weblog भी कहा जाता है।
इन वेबपेजों में अलग-अलग जानकारी होती है। और इस जानकारी को लिखने वाले को Blogger कहा जाता है। और लिखने की प्रक्रिया को Blogging कहा जाता है।
इसे हम डिजिटल डायरी भी कह सकते है। जहाँ लोग कई जानकारी को Mentain करके रखते है। लेकिन अब ये काम लोग कमाई के लिए करते है।
अगर इसके बारे में आपको डिटेल में जानकारी चाहिए तो आप हमारी ब्लॉग, ब्लॉग्गिंग और ब्लॉगर क्या है पोस्ट पढ़ सकते है।
Blog Website कैसे बनाये
अगर आप भी अपना Blog बनाकर किसी जानकारी को शेयर करना चाहते है और वो भी बिलकुल मुफ़्त में तो इसके लिए Blogger सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है जो की Google का ही प्रोडक्ट है।
ब्लॉगर पर ब्लॉग बनाना बहुत ही आसान काम है। इसके लिए आपके पास किसी टेक्निकल नॉलेज का होना जरुरी नहीं है। अगर आपको नार्मल इंटरनेट और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी है तो भी आप अपना ब्लॉग बना सकते है और अपने ब्लॉग को मोनेटाइज करके पैसे कमा सकते हैं, इसके लिए निचे बताये स्टेप को फॉलो करें।
Blogger पर Blog कैसे बनाये
तो चलिए अब हम Blog कैसे बनायें Step by Step जान लेते है। जिससे आप एक प्रोफेशनल ब्लॉग बना सको।
Step-1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Chrome या किसी भी Browser को ओपन करें और इसमें blogger.com टाइप करके सर्च कर दें।
Step-2. अब आपके सामने ब्लॉगर की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन हो जाएगी। नया ब्लॉग बनाने के लिए Create Your Blog पर क्लिक करें।

Step-3. अब आप जिस भी Email Id से ब्लॉग बनाना चाहते है। उस आईडी को डालें या उससे जुड़े मोबाइल नंबर डालें और Next पर क्लिक कर दें।

Step-4. इसके बाद पासवर्ड का ऑप्शन दिखाई देगा। यहाँ पासवर्ड डालें और Next पर क्लिक कर दें। ध्यान रहे पासवर्ड उसी जीमेल आईडी के होने चाहिए।

Step-5. इसके बाद पॉपअप दिखाई देगा इसमें Title का ऑप्शन दिखाई देगा। यहाँ आप अपने ब्लॉग का जो भी टाइटल रखना चाहते है टाइप करें और Next पर क्लिक करें।

Step-6. अब आपको पॉपअप में Address का ऑप्शन मिलेगा। इसमें आप अपने ब्लॉग का यूआरएल क्या रखना चाहते है वो डालें, इसमें यूआरएल के अंत में .blogspot.com जुड़ जायेगा।

आप जो भी एड्रेस रखना चाहते है यहाँ डालें। अगर एड्रेस यूनिक होगा तो Available दिखाई देगा। और .blogspot.com को आप बाद में Custom डोमेन ऐड करके हटा सकते है।
Step-7. अब आपको Blogger Profile का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें आप Display Name जो भी रखना चाहते है डालें और Finish पर क्लिक करें।

Step-8. अब आपका Blog सफलतापूर्वक बन चूका है। अब इसमें कुछ महत्वपूर्ण सेटिंग को करना बहुत ही जरुरी है।
Blogger सेटिंग कैसे करें
पोस्ट लिखने से पहले ब्लॉगर की सेटिंग करना जरुरी है जिसे आप ब्लॉग का एसईओ करना भी कह सकते है।
इससे आपका ब्लॉग सर्च इंजन के अनुरूप हो जायेगा। इसके लिए सबसे पहले अपने ब्लॉगर की Setting में जाएँ।
1. Bassic Setting
Title:- टाइटल में आपको अपने ब्लॉग का जो भी टाइटल रखना है। उसे ऐड करें।
Description:- इसमें ब्लॉग का डिस्क्रिप्शन लिखे। जिसमे आपके Blog के नीच (Category) से जुड़े कुछ Keyword होने चाहिए।
Blog Language:- इसमें आपके ब्लॉग की भाषा को सेलेक्ट करें। डिफ़ॉल्ट English (UK) पर क्लिक करके अपनी भाषा चुने।
Adult Content:- अगर आप अपने Blog पर कोई एडल्ट Content पब्लिश करते है या करने वाले है तो इसे Enable कर दें।
Google Analytics Property ID:- यहाँ अपने ब्लॉग के एनालिटिक्स अकाउंट की आईडी लगाए। इसके लिए एनालिटिक्स में Admin सेक्शन में जाये इसके बाद Account Setting में जाये। यहाँ आपको अकाउंट आईडी मिल जाएगी।
Favicon:- फ़ेविकॉन पर क्लिक करके फ़ेविकॉन अपलोड कर लें। यह जब हम गूगल में किसी जानकारी को सर्च करते है। तब यूआरएल के आगे दिखाई देने वाला इमेज है।
2. Privacy
Basic सेटिंग के बाद अब हम Privacy के ऑप्शन में आते है। यहाँ आपको Visible to Search Engines का ऑप्शन मिलेगा। इसे Enable कर लें जिससे आपका Blog गूगल में Index हो जायेगा।
3. Publishing
Blog Address:- यहाँ आपके Blog का यूआरएल दिखाई देगा। जो आपने Blog address के ऑप्शन डाला था।
Custom Domain:- अगर आप Custom डोमेन नाम ऐड करना चाहते है तो यहाँ से कर सकते है।
4. HTTPS
यह सबसे महत्वपूर्ण सेटिंग है। Hiper Text Transfer Protocol में Redirect ऑप्शन को इनेबल कर लें। इससे आपके सारे Visitor HTTP से HTTPS पर Redirect हो जायेंगे। गूगल द्वारा HTTPS वाली वेबसाइट को सिक्योर माना जाता है।
5. Meta Tags
Enable Search Description:- इसे Enable कर लें। अगर आप इसे इनेबल नहीं करते है तो पोस्ट में आपको Search Discription ऐड करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा।
Search Description:- इसमें आपको 150 वर्ड तक डिस्क्रिप्शन ऐड करना है। आप चाहे तो इसमें अपने महत्वपूर्ण कीवर्ड ऐड कर सकते है।
ब्लॉगर में और कई सारी सेटिंग है लेकिन ये कुछ महत्वपूर्ण सेटिंग थी जिसे करना बहुत ही जरुरी है।
Blogger वेबसाइट को Professional कैसे बनाये
फ्री में वेबसाइट कैसे बनायें या गूगल पर अपनी वेबसाइट कैसे बनायें फ्री में ये तो आपको समझ में आगया होगा। अब हम Blogger वेबसाइट को प्रोफेशनल बनाने के लिए क्या करना पड़ता है। इसके बारे में जान लेते है।
1. Custom डोमेन Add करें
अगर आपको अपने ब्लॉग या वेबसाइट को प्रोफेशनल दिखाना है तो Custom और Top Level डोमेन ऐड करें। जैसे- .com, .net, .in, .org, .gov और .edu इत्यादि।
2. Theme Add करें
अपने ब्लॉग के लिए Responsive और User Friendly थीम लगाए। जिससे यूजर आपके ब्लॉग पर किसी भी जानकारी को आसानी से फाइंड कर सके। और आपके Content को पढ़ने में कोई प्रॉब्लम ना हो।
3. Social मीडिया Link लगाए
अपने ब्लॉग के लिए सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाये और लिंक को अपने ब्लॉग में लगाए। जिससे आपके विजिटर आपको वहाँ फॉलो कर सके। और आपकी Social इंगेजमेंट अच्छी बनी रहे।
4. Social शेयर Button लगाए
Social शेयर Button किसी भी ब्लॉग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। अगर किसी यूजर को आपकी कोई पोस्ट पसंद आ जाती है तो वो इसकी मदद से बहुत ही आसानी से किसी के भी साथ शेयर कर पायेगा।
5. Logo और Favicon लगाए
ब्लॉग को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए लोगों और फ़ेविकॉन का महत्वपूर्ण रोल होता है। इसलिए अपने ब्लॉग के लिए अच्छा सा लोगो बनाये। जिससे आपके ब्लॉग वेबसाइट पर आये यूजर को ब्लॉग प्रोफेशनल लगे।
और एक अच्छा फ़ेविकॉन आइकॉन भी बनाये जिससे यूजर के ब्राउज़र में आपके ब्लॉग का टैब अट्रैक्टिव लगे।
6. Notification Bell और E-Mail Subscribtion लगाए
अपनी वेबसाइट पर Notification bell या E-Mail Subscriptions जरूर लगाए। अगर यूजर को आपका Content पसंद आता है। तो यूजर आपका Notification या E-Mail Subscribition जरूर Subscribe करेगा।
7. Important पेज बनाये
अपने ब्लॉग के लिए कुछ महत्वपूर्ण पेज जैसे About Us, Contact Us, Privacy Policy और Disclaimer आदि जरूर बनाये। जिससे कोई भी यूजर आपके ब्लॉग के बारे में जान सके। और आपके ब्लॉग की पॉलिसी भी जान सके।
Note:- Contact Us का पेज जरूर बनाये, क्योंकि आपके ब्लॉग से जुड़ी कोई भी Query या Business से जुड़ी Query होने पर आपसे कांटेक्ट करने में कोई परेशानी ना हो।
8. Google Ads लगाकर Monetize करें
अधिकतर ब्लॉगर का अपने ब्लॉग पर गूगल Adsense के Ads लगाकर पैसे कमाना लक्ष्य होता है। और होना भी चाहिए। अगर आपका ब्लॉग Information शेयरिंग ब्लॉग है या किसी और Source से मोनेटाइज नहीं किया हुआ है। तो Adsense के लिए जरूर Apply करें।
Blogger पर Blog Website कैसे बनाये भले ही आपको इसके बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। लेकिन इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको समझने में बहुत ही आसान लगा होगा।
भले ही आप मोबाइल का उपयोग करते है और मोबाइल से ब्लॉगर पर Blog Website कैसे बनाये जानना चाहते है तो भी यही तरीका है। जिससे आप अपना प्रोफेशनल ब्लॉग बना सकते है।
दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको Blog बनाने का तरीका बहुत ही आसान लगा होगा। अगर आपको ब्लॉग बनाते समय कोई भी प्रॉब्लम हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताये।
अगर आपको इस पोस्ट में शेयर की गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
No comments:
Post a Comment